Saharanpur News: छठ पूजा की तैयारियों में जुटा नगर निगम, दो दिन में तैयार होंगे छठ घाट

सहारनपुर में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त शिपू गिरि ने मानकमऊ छठ घाट और बाबा लालदास घाट का निरीक्षण किया। दो दिन में सफाई, रोशनी, पेयजल, चेंजिंग रूम और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। छठ पूजा को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त शिपू गिरि ने निगम अधिकारियों के साथ मानकमऊ स्थित छठ पूजा घाट और बाबा लालदास घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को अगले दो दिनों में सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

मानकमऊ छठ घाट के निरीक्षण के दौरान अपर नगरायुक्त मृत्युंजय और महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि पानी की टंकी पर पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था भी की जा रही है। महापौर ने सफाई और प्रकाश व्यवस्था बेहतर रखने के साथ दो मोबाइल टॉयलेट लगाने, घाट की दीवारों और वेदियों की पुताई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घाट के किनारे सुंदर मंच बनाने, कपड़े बदलने के लिए चार चेंजिंग रूम तैयार कराने और अतिरिक्त पर्दे लगाने को भी कहा।

इसके बाद बाबा लालदास घाट का निरीक्षण करते हुए नगरायुक्त ने घाट के पास चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट और पेयजल के लिए प्याऊ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने नदी के पानी का शोधन कराने तथा फ्लोटिंग बैरियर की व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने को कहा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता निर्माण सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, सहायक नगरायुक्त जेपी यादव, पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा सहित निगम अधिकारी और पूर्वांचल सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य