Saharanpur News: मंडी पुलिस ने हंगामा कर रहे निजाम को धारा 170 BNSS में किया गिरफ्तार

सहारनपुर के प्रताप नगर मंडी समिति रोड पर राहगीरों से विवाद और हंगामा करने के आरोप में थाना मंडी पुलिस ने निजाम को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। थाना मंडी पुलिस ने सड़क पर हंगामा कर राहगीरों के साथ विवाद करने और शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को थाना मंडी पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग तथा शांति व्यवस्था की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम प्रताप नगर मंडी समिति रोड पर पहुंची तो वहां काफी भीड़ एकत्र मिली। जानकारी करने पर पता चला कि निजाम पुत्र ईनाम निवासी 62 फुटा रोड, मंसूर कॉलोनी, थाना मंडी सड़क पर आने-जाने वाले लोगों के साथ विवाद कर रहा था।

पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वह और अधिक उत्तेजित होकर लड़ाई-झगड़े तथा मारपीट पर आमादा हो गया। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी निजाम के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज मिश्रा, कांस्टेबल अनुजपाल और रिजर्व कांस्टेबल रितिक कुमार शामिल रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य