राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए अर्पित यादव का चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ और 400 मीटर रिले में जीते स्वर्ण पदक, विद्यालय में सम्मान

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल एकेडमी के छात्र अर्पित यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सहारनपुर का नाम रोशन किया है। अर्पित ने सीआईएससीई द्वारा वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने 400 मीटर रिले में मेरठ जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

वाराणसी के सेंट थॉमस एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अर्पित यादव का चयन राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन कर्नाटक में होगा।

अर्पित की इस उपलब्धि पर विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्या प्रतिभा यादव ने उनका सम्मान किया और बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। छात्र की सफलता से विद्यालय के शिक्षकों, स्टाफ और छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने अर्पित के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और सहारनपुर का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य