Saharanpur News: मंगलवार को 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा शटडाउन

सहारनपुर में दीपावली से पहले बिजली लाइनों के मेंटेनेंस के चलते मंगलवार को 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती रहेगी। जानिए किस इलाके में सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक कब बिजली बंद रहेगी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। दीपावली समेत आगामी त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा निगम शहर में बिजली लाइनों और उपकरणों का मेंटेनेंस करा रहा है। बिजनेस प्लान के तहत करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को शहर की 46 कॉलोनियों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

अधिशासी अभियंता तकनीकी गौरव कुमार ने बताया कि जैनबाग उपकेंद्र से जुड़े वर्धमान, रायवाला, मुन्नालाल, पुराना जैनबाग, आजाद कॉलोनी, धोबी घाट, खाताखेड़ी, मदनपुरी और निसार रोड फीडरों पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान रिकंडक्टरिंग, पावर ट्रांसफार्मरों की एचटी-एलटी लाइनों के मेंटेनेंस और गार्डिंग के साथ भूमिगत डबल सर्किट 33 केवी इंटरलिंक लाइन की केबल को डबल पोल पर चढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इससे रायवाला, खाताखेड़ी, फरमानिया मस्जिद, वुडन सिटी, वर्धमान कॉलोनी, 62 फुटा रोड और बरगद कॉलोनी सहित संबंधित क्षेत्र प्रभावित होंगे।

हकीकतपुरा उपकेंद्र के गणपति विहार, गोपालपुरा, रामजानपुरा और विश्वास नगर फीडरों पर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान हलालपुर, देव कॉलोनी और आनंद कॉलोनी समेत क्षेत्रों में मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई का कार्य होगा। वहीं, हकीकतनगर उपकेंद्र के फीडरों पर सुबह आठ से 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे गिल कॉलोनी, मिशन कंपाउंड, अहमदबाग, पंजाबी बाग, सुंदर विहार, पवन विहार, भारत विहार, साई धाम, सन सिटी, आर्यन सिटी और मंदाकिनी विहार प्रभावित होंगे।

जनक नगर के पावर हाउस फीडर और आईटीआई-2 के हसनपुर फीडर पर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक कटौती की जाएगी। इस दौरान छिपियान, नया बाजार, लिंक रोड, हसनपुर, पार्श्वनाथ और कोर्ट रोड में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। मानकमऊ-शहरी के नवादा रोड फीडर पर भी इसी समय एलटी फ्यूज बॉक्स लगाने का कार्य होगा।

मंडी समिति और अंबाला रोड फीडरों पर दोपहर 12 से एक बजे तक तथा थाना मंडी फीडर पर दोपहर 12 से दो बजे तक बिजली कटौती रहेगी। इससे बरेलियों का मदरसा, मीट मार्केट, पक्का बाग, अंबाला रोड और घंटाघर चौक समेत संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित होगी। ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य