शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। कोतवाली नगर पुलिस ने गौकशी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी अशफाक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुरानी चुंगी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो नवंबर को कार्रवाई की।
पुलिस ने गौवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8 के तहत कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 237/2026 में वांछित अशफाक पुत्र कामिल निवासी पुरानी चुंगी, थाना कोतवाली नगर, सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक राजकुमार गौतम, हेड कांस्टेबल यतेन्द्र कुमार और कांस्टेबल विदित राज शामिल रहे।







