Saharanpur News: संजय सैनी बने मेला गुघाल संयोजक, चार महिला पार्षदों को मिली सहसंयोजक की जिम्मेदारी

महापौर डॉ. अजय कुमार ने मेला गुघाल के लिए संजय सैनी को संयोजक और ज्योति, सीमा, रेनू व अल्पना को सहसंयोजक नियुक्त किया।

मनोज मिड्ढा 

सहारनपुर। मेला गुघाल के आयोजन को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर डॉ. अजय कुमार ने शनिवार को मेला गुघाल के संयोजक और सहसंयोजकों के नामों की घोषणा कर दी। वार्ड 41 के पार्षद संजय सैनी को मेला संयोजक बनाया गया है, जबकि चार महिला पार्षदों को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर निगम बोर्ड की बैठक में मेला गुघाल के संयोजक और सहसंयोजक नियुक्त करने का अधिकार सदन ने सर्वसम्मति से महापौर डॉ. अजय कुमार को दिया था। इसी क्रम में महापौर ने संयोजक और सहसंयोजकों के नामों की घोषणा की। सहसंयोजक के रूप में वार्ड 46 की पार्षद ज्योति अग्रवाल, वार्ड 12 की पार्षद सीमा कात्यायनी, वार्ड 10 की पार्षद रेनू शर्मा और वार्ड 7 की पार्षद अल्पना को जिम्मेदारी दी गई है।

महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि जाहरवीर गोगा जी महाराज समाज के प्रत्येक वर्ग में आस्था के केंद्र हैं। इसी कारण मेला गुघाल केवल धार्मिक आस्था और श्रद्धा का आयोजन नहीं, बल्कि सौहार्द और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेला संयोजक और सहसंयोजकों के चयन में विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर आपसी सौहार्द और समरसता का संदेश देने का प्रयास किया गया है।

महापौर ने कहा कि गत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष मेला गुघाल को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। आयोजन को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने महानगर के सभी लोगों से मेला आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नगर निगम को सहयोग देने की अपील की।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य