Saharanpur News: ट्यूबवेल और फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

फतेहपुर पुलिस ने ट्यूबवेल और फैक्ट्रियों में चोरी के मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मोटर वॉशिंग मशीन, कूलिंग कॉइल, केबल और तौल कांटा बरामद किया।

 

अमित कुमार 

छुटमलपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने ट्यूबवेल और फैक्ट्रियों में चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 मोटर वॉशिंग मशीन, 8 इंडोर कूलिंग कॉइल, बिजली के केबल के चार टुकड़े और एक तौलने का कांटा बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर कलसिया रोड से जीवाला जाने वाले रास्ते पर आम के बाग में बनी ट्यूबवेल के पास पहुंची। यहां से पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को हलवाना के जंगल में स्थित ट्यूबवेलों के ताले तोड़कर केबल चोरी करने तथा मुरसैला रोड स्थित स्क्रैप फैक्ट्री से चोरी की घटनाओं में शामिल होने की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि चोरी का सामान बेचने के लिए कैफ कबाड़ी को बुलाया जाता था। सामान बेचकर मिलने वाली रकम को नशे में खर्च कर दिया जाता था।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सनी, सौरभ, आशु, जीवाला, टिंकू, शिवम उर्फ बिल्ला और कैफ निवासी छुटमलपुर के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना फतेहपुर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह, उपनिरीक्षक अमित सोनी, उपनिरीक्षक शेष पाल सिंह, हेड कांस्टेबल रोहित राणा, हेड कांस्टेबल रोहित, हेड कांस्टेबल लक्ष्मी प्रसाद, कांस्टेबल कुलदीप कुमार सहित थाना फतेहपुर पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य