अमित कुमार
छुटमलपुर (सहारनपुर ) थाना फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के सरगना और पिछले तीन माह से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को 6 टावर बैटरी सेल और 7000 रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। 08 मई 2026 को वादी गोविन्द कुमार निवासी हलालपुर चिलकाना रोड की तहरीर पर ALTIUS कंपनी के मोबाइल टावर से 24 सेल 400 AH और 2 सेल 600 AH की ATC Telicom सेल चोरी होने के संबंध में थाना फतेहपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शेखपुरा मुजाहिदपुर निवासी शातिर चोर सद्दाम पुत्र रिजवान उम्र करीब 33 वर्ष को कस्बा मुजफ्फराबाद में एसबीआई बैंक के सामने वाले रास्ते पर ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर थाना गागलहेड़ी, बेहट, चिलकाना, जनकपुरी, कोतवाली देहात, उत्तराखंड, हरियाणा में टावरों से बैटरी चोरी की घटनाएं कबूल की हैं। उसकी निशानदेही पर थाना चिलकाना से 2 बैटरी, मिर्जापुर से 2500 रुपये, जनकपुरी से 1500 रुपये तथा कोतवाली देहात के बैटरी चोरी से 3000 रुपये बरामद हुए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध सहारनपुर, हरिद्वार, शामली, हिमाचल, हरियाणा सहित 36 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।








