शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। व्यापारी हितों को और अधिक मजबूती प्रदान करने तथा संगठन को सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, महानगर सहारनपुर द्वारा संगठनात्मक विस्तार किया गया है। महानगर कार्यालय, भारत स्टील, अंसारी रोड, सहारनपुर में आयोजित बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना एवं व्यापारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल जी ने संगठन के विस्तार की घोषणा करते हुए विनय आहूजा (भगवती बस ट्रेडर्स) को महानगर उपाध्यक्ष तथा समीर मदान (आइडियल रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड) एवं अमित जॉली (जॉली एजेंसीज) को महानगर सचिव नियुक्त किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने पुष्प भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारी समाज की समस्याओं को मजबूती से उठाना, व्यापारियों के हितों की रक्षा करना तथा सभी व्यापारियों को एकजुट कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे व्यापारी हितों के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में अपना सक्रिय योगदान देंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र भूषण गुप्ता, महानगर महामंत्री अजय शर्मा, महानगर कोषाध्यक्ष साहिल गाबा, युवा महानगर अध्यक्ष अंकित जैन, महानगर उपाध्यक्ष प्रवीण गाबा, संजय मोहन गुप्ता, पवन गुप्ता, गौरव गोयल, आलोक मित्तल, प्रशांत गोयल, दीपक अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, महानगर सचिव सौरभ घई, नवदीप सिंह, सहित सजल गोयल, विजय तनेजा, अजय कुमार जैन, सुरेंदर क्वाटरा, सुनील भगत, तजेंद तनेजा, रोमी आहूजा, अमूल्य शर्मा, अभिनव मित्तल, अमित अग्रवाल एवं अनेक व्यापारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।








