पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल

ससुराल में पत्नी का गला काटने के बाद खुद पर भी किया था उस्तरे से वार, मेडिकल कॉलेज से हुई गिरफ्तारी

फैय्याज अली आब्दी 

नानौता। थाना नानौता क्षेत्र के मोहल्ला चाहमंजली कोट में 24 सितंबर को पत्नी की गला काटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष विकास चारण ने बताया कि कैराना निवासी इरफान पुत्र उमरदराज पर अपनी पत्नी गजाला की गला काटकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी ने अपनी गर्दन पर भी उस्तरे से वार कर लिया था, जिसके चलते उसे उपचार के लिए पिलखनी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी इरफान को पिलखनी मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य