Saharanpur News: 4 अक्टूबर को होगा वरिष्ठ नागरिकों का महासम्मेलन, देशभर से जुटेंगे वरिष्ठ नागरिक

अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी का 17वां स्थापना दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस समारोह 4 अक्टूबर को चमन पैलेस, बेरी बाग में आयोजित होगा।

मनोज मिड्ढा 

सहारनपुर। अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सम्मान और सुविधाओं को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संस्था द्वारा पुरुष वरिष्ठ नागरिकों को बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने तथा रेलवे में भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त अथवा रियायती यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर संघर्ष जारी है। संस्था का कहना है कि वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय परिवार, समाज और देश की सेवा में लगाया है, इसलिए वृद्धावस्था में उन्हें विशेष सुविधाएं मिलना आवश्यक है।
इसी क्रम में संस्था द्वारा 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे चमन पैलेस, बेरी बाग में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस, संस्था के 17वें स्थापना दिवस और सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सहारनपुर के साथ हरिद्वार, देहरादून, मुजफ्फरनगर, दिल्ली, नोएडा और हरियाणा सहित विभिन्न क्षेत्रों से वरिष्ठ नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।


संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष केएल अरोड़ा ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। संस्था द्वारा ‘विकसित भारत और युवा पीढ़ी’ अभियान के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को युवा पीढ़ी से जोड़ने की पहल भी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, कानूनी सहायता, कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता और सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर भी संस्था काम कर रही है। बस और रेल यात्रा में आर्थिक राहत दिलाना भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण मांग है। संस्था का प्रयास है कि संबंधित सरकार और विभागों के समक्ष यह मांग लगातार उठाई जाए, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को आवागमन में राहत मिल सके।
सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य