शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर सहारनपुर की बैठक आईएमए भवन में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी दिनेश गोयल सहित महानगर संगठन के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, पार्षद और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में महानगर प्रभारी अजय शर्मा, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, क्षेत्रीय मंत्री महेश बाली, नगर विधायक राजीव गुम्बर और महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने चुनाव से संबंधित संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान मतदाता संपर्क अभियान, क्षेत्रवार जिम्मेदारियों, मतदाता सूचियों के आधार पर संपर्क व्यवस्था तथा संगठन के विभिन्न स्तरों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में 5 अक्टूबर को मेरठ में प्रस्तावित दिनेश गोयल के नामांकन कार्यक्रम को लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाओं और महानगर से पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि मेरठ शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हुई है और नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित है।
पार्टी पदाधिकारियों ने चुनाव की तैयारियों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने तथा संबंधित मतदाता सूचियों के आधार पर क्षेत्रवार संपर्क व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही महानगर, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाए रखने को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में चुनाव महानगर संयोजक मनोज ठाकुर, महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह, ललित कटारिया, किशोर शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश जैन, अमित गगनेजा, हेमंत अरोड़ा, पूर्व महापौर संजीव वालिया, वरिष्ठ नेता अमर गुप्ता, गोकरण दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष अमित गर्ग, कंचन धवन, महानगर मंत्री आरती शर्मा, सोनम कश्यप, नितिन परमार, नीरज ठकराल, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप शर्मा, मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता, योगेश कुमार एवं अजब सिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र धीमान, अमित शर्मा, स्वराज सैनी, हन्नी वर्मा, जोगेंद्र लाला, अजय वशिष्ठ, गोपाल मेंहदीरत्ता, विजय चौहान, राजकुमार कालरा, पार्षद दल नेता राजेंद्र सिंह कोहली, उपसभापति मयंक गर्ग, मुकेश गंगखड़, सुनील पवार, संजय सैनी, संजय गर्ग, वीरसेन सिद्धू, मुरारी खेतवाल सहित महानगर के अन्य पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, पार्षद और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








