Saharanpur News: गंगोह के शकरपुर में बाइक टकराने पर विवाद, घर पर हमला कर पांच घायल

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के शकरपुर गांव में बाइक टकराने की मामूली बात पर विवाद बढ़ने का आरोप है। तहरीर के मुताबिक, घर पर हमला और फायरिंग की शिकायत की गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गंगोह (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव शकरपुर में बाइक टकराने की मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र सुखवीर सैनी ने तहरीर में बताया कि उसका चचेरा भाई राघव पुत्र सतपाल बच्चों को स्वामी विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल में छोड़कर बाइक से लौट रहा था। शिव मंदिर के पास सामने से आ रहे एक युवक की बाइक राघव की बाइक से टकरा गई। इसके बाद युवक ने राघव के साथ गाली-गलौज की। वहां से गुजर रहे ग्राम प्रधान शिव कुमार ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया।

तहरीर के अनुसार, घटना के करीब एक घंटे बाद आरोपी 5-6 बाइकों और एक रेहड़े से 10-15 युवकों के साथ राघव के घर पहुंच गए। आरोप है कि उनके हाथों में लाठी-डंडे और सरिये थे, जबकि अलीम के पास तमंचा था। आरोपियों ने घर के गेट पर लातें मारीं और दरवाजे पर ईंट-पत्थर फेंके। राघव के बाहर आने पर उस पर हमला कर दिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी दौरान अलीम ने फायरिंग भी की, जिसमें राघव बाल-बाल बच गया।

शोर और गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसमें दिव्यांश, सतपाल, सेठपाल और दुर्गेश घायल हो गए। शिकायत के मुताबिक, लोगों को आता देखकर आरोपी अपनी बाइक, डंडा और सरिया मौके पर छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

घायलों को चिकित्सकीय उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य