Saharanpur News: मां शाकंभरी देवी मेला क्षेत्र में निशुल्क सेवा शिविर शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेंगी सुविधाएं

मां शाकंभरी देवी मेला क्षेत्र में सनातन तीर्थ क्षेत्र सेवा न्यास ने निशुल्क सेवा शिविर शुरू किया। श्रद्धालुओं के लिए प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल, विश्राम, फलाहार और ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

गय्युर मलिक 

बेहट। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां शाकंभरी देवी मेला क्षेत्र में सनातन तीर्थ क्षेत्र सेवा न्यास (संपूर्ण भारत) की ओर से निशुल्क सेवा शिविर शुरू किया गया। 11 अक्टूबर को शिविर का शुभारंभ विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवेंद्र निम, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा और कार्यक्रम अध्यक्ष शिवांस जेटली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर के माध्यम से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सेवा न्यास की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल और विश्राम की व्यवस्था की गई है। उपवास रखने वाले भक्तों के लिए चाय, हल्का जलपान और फलाहार उपलब्ध कराने की योजना है। इसके अलावा बुजुर्गों, छोटे बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं और चलने-फिरने में असमर्थ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल से मंदिर भवन तक ई-रिक्शा सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

न्यास पदाधिकारियों ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी यात्रा को सुगम बनाना शिविर का मुख्य उद्देश्य है। नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सेवा शिविर उनके लिए सहायक साबित होगा।

इस अवसर पर सेवा न्यास के अध्यक्ष तरसपाल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और राकेश गाबा, सचिव योगेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रवण शर्मा, प्रचार प्रमुख सिद्धार्थ जैन, शिविर संयोजक कविंद्र सिंह, सहसंयोजक मोहित शर्मा और फोनीलाल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अर्जुन और शेखर ताल्हापुर, हरपाल राणा रणडौल, रविंद्र कलसिया, हरीश कौशिक, अनुज सैनी, आकाश, गौरव शर्मा, अमन कौशिक, अंकित शर्मा, अमित सैनी, डॉ. दीपक चुरनोतिया, डॉ. कल्याण सैनी, करन राणा, रोहित सेन, आशु खटीक, डॉ. संजय सैनी और सौरव धौलाकुआं सहित सहारनपुर महानगर व आसपास के क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य