सहारनपुर रामलीला: शबरी भक्ति, हनुमान समर्पण और बाली वध का शानदार मंचन

सहारनपुर की लेबर कॉलोनी में मानवीय कल्याण समिति की रामलीला में शबरी लीला, श्रीराम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध का मंचन हुआ। श्रद्धालु जय श्रीराम के जयघोष से भावविभोर हुए।

धर्मेंद्र अनमोल 

सहारनपुर। लेबर कॉलोनी में मानवीय कल्याण समिति की ओर से आयोजित रामलीला में शबरी लीला, हनुमान जी का आगमन, श्रीराम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध और माता सीता की खोज का दायित्व हनुमान जी को सौंपने के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

रामलीला में माता शबरी की निस्वार्थ भक्ति और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट विश्वास का प्रसंग विशेष आकर्षण रहा। भगवान श्रीराम द्वारा शबरी के प्रेम और समर्पण को स्वीकार करने के दृश्य ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके बाद हनुमान जी के आगमन, श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता तथा बाली वध की लीला का मंचन किया गया। अंत में प्रभु श्रीराम ने हनुमान जी को माता सीता की खोज का दायित्व सौंपा। इन प्रसंगों के माध्यम से कलाकारों ने भक्ति, मित्रता, कर्तव्य और धर्म के महत्व को दर्शाया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता साहब सिंह पुंडीर, योगेश पुंडीर, पुष्पेंद्र चौधरी, राकेश जैन, दिनेश जैन बल्ली, अरविंद गोयल, नरेश धीमान, अनुज जैन, राजकुमार कालड़ा, सागर वर्मा, संजीव विश्वकर्मा और पंकज अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समिति अध्यक्ष प्रदीप कपिल, महामंत्री विश्वनाथ तिवारी, कोषाध्यक्ष संजय राय और संयोजक ठाकुर रामाशंकर सिंह सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन विजय गुप्ता और एडवोकेट सतीश चौधरी ने किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य