सहारनपुर: जुबली पार्क की रामलीला में सीता हरण लीला का भव्य मंचन

सहारनपुर के जुबली पार्क में श्री कृष्णा राम नाटक क्लब की रामलीला में सीता हरण, पंचवटी की फुलवारी, शूर्पणखा प्रसंग और रावण की शिव आराधना का मंचन किया गया।

धर्मेंद्र अनमोल 

सहारनपुर। श्री कृष्णा राम नाटक क्लब की ओर से रामलीला जुबली पार्क में आयोजित रामलीला में सीता हरण लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने पंचवटी की फुलवारी, शूर्पणखा प्रसंग और महाराजा रावण की शिव आराधना के दृश्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

लीला के दौरान पंचवटी की फुलवारी के मनोरम दृश्य ने रामभक्तों का मन मोह लिया। इसके बाद शूर्पणखा की चुलबुली अदाओं के माध्यम से भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को लुभाने के प्रसंग का मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं महाराजा रावण द्वारा भगवान शिव की आराधना के दृश्य ने भी दर्शकों को आकर्षित किया। कलाकारों की प्रस्तुति और संवादों ने रामलीला के माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में क्लब के प्रधान महेंद्र तनेजा, महामंत्री विक्की दुआ, राजकुमार नरूला, साजन गंगा, नीरज कामरा, संजय अरोड़ा, विवेक मनोचा और सरदार जसपाल सिंह बत्रा सहित क्लब के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम की आरती में भाग लिया।

इस अवसर पर पाली कालड़ा, अमित भसीन, राहुल चन्ना, अरुण खन्ना, अमित गांधी, महेंद्र सचदेवा, वी.के. ग्रोवर, दीपक मल्होत्रा, मुरली खन्ना, मनोज तनेजा, राजेंद्र लाम्बा, राजा नागपाल, महेश नारंग, विकास नरूला, अमित ग्रोवर, सरदार भगत सिंह, विशाल अरोड़ा वासु और मनोज विज सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य