Saharanpur News: नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 6700 रुपये जुर्माना वसूला

सहारनपुर में नगर निगम ने बेहट बस अड्डे से पुल खुमरान और गोलकोठी से रायवाला चौक तक अतिक्रमण हटाया। दो दर्जन से अधिक स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाकर 6,700 रुपये जुर्माना वसूला।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने शहर में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान बेहट बस अड्डे से पुल खुमरान तक और गोलकोठी से रायवाला चौक तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। सड़क पर सामान फैलाकर दुकान लगाने वाले दुकानदारों से 6,700 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता बेहट बस अड्डे पहुंचा। कार्रवाई शुरू होते ही आसपास के दुकानदारों में हलचल मच गई। कई दुकानदारों ने आनन-फानन में सड़क पर रखा सामान समेटकर दुकानों के अंदर रख लिया। इसके बाद टीम ने पुल खुमरान तक अभियान चलाया। गोलकोठी से रायवाला चौक तक भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान घासकांटा, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंबल, साइकिल और मोटरसाइकिल की दुकानों के बाहर सड़क पर फैलाए गए सामान को हटवाया गया। सड़क पर अस्थायी अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। नगर निगम की टीम ने दो दर्जन से अधिक स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया और कुल 6,700 रुपये का जुर्माना वसूला।

कार्रवाई के दौरान नगर निगम अधिकारियों के साथ प्रवर्तन दल के रणदीप, विक्रम, अमित, मेहरबान, विकास, नितिन और तौसीफ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य