Saharanpur News: PET परीक्षा को लेकर DM और SSP का औचक निरीक्षण, केंद्रों पर सुरक्षा सख्त

पीईटी परीक्षा 2026 के मद्देनजर डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने इस्लामिया इंटर कॉलेज सहित परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा, बायोमेट्रिक जांच और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर निगरानी बढ़ा दी है। रविवार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने इस्लामिया इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, बायोमेट्रिक स्कैनर और अभ्यर्थियों की जांच सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को परखा।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय, पेयजल तथा अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन और बैग जमा कराने की व्यवस्था की जांच की गई। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को पारदर्शी एवं नकलविहीन तरीके से संपन्न कराना और अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। परीक्षा कक्षों और परिसर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अनधिकृत इस्तेमाल को रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए यातायात पुलिस भी तैनात की गई है।

एसएसपी अभिनंदन सिंह ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि प्रवेश पत्र का सत्यापन और नियमानुसार जांच करने के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाए। किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने अभ्यर्थियों के साथ मृदुल व्यवहार करने और जरूरत पड़ने पर उनकी हरसंभव सहायता करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवी त्रिपाठी और सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य