Saharanpur News: नगर निगम की जनसुनवाई में दो समस्याओं का तत्काल समाधान, पांच के लिए अधिकारियों को निर्देश

मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। डीएम अरविंद कुमार चौहान के निर्देशन में मेला क्षेत्र में किए गए इंतजामों की श्रद्धालुओं ने सराहना की।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सात शिकायतों में से दो का तत्काल निस्तारण करा दिया गया, जबकि शेष पांच समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई नगर निगम के शाकुंभरी सभागार में आयोजित की गई।

नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देशन में मुख्य अभियंता निर्माण सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह तथा पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने जनसमस्याएं सुनीं।

वार्ड 46 की हुसैन बस्ती निवासी राजेश कुमार ने गली नंबर तीन में मस्जिद के पीछे गंदगी साफ कराने की मांग की। वहीं, वार्ड 8 रायवाला निवासी जरीफ उल हसन ने भी सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। दोनों शिकायतों पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक और सफाई मित्र को मौके पर भेजकर सफाई करा दी गई।

इसके अलावा वार्ड 3 अशोक विहार निवासी हरिप्रकाश ने आईटीसी रोड स्थित अशोक विहार पार्क में पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई कराने की मांग की। वार्ड 55 कोर्ट रोड निवासी राकेश कुमार ने कोर्ट रोड पर लगे पेड़ों की कटाई-छंटाई कराने के लिए आवेदन दिया।

वार्ड 61 आजाद कॉलोनी निवासी महजबी ने गली नंबर 10 में खराब स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग उठाई, जबकि वार्ड 21 टैगोर गार्डन, पेपर मिल रोड निवासी ऋषिपाल ने अपने क्षेत्र की खराब स्ट्रीट लाइट ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

इन शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम की जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य