शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। श्री दिगंबर जैन महिला पंचान समिति, सहारनपुर की ओर से संचालित जिनवाणी सुरक्षा एवं सज्जा अभियान के अंतर्गत नगर के 25 दिगंबर जैन मंदिरों में आयोजित जिनवाणी सज्जा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। अहोभाग्य तीर्थ जैन बाग, वीर नगर में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंदिरों की संयोजिकाओं को चल शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जैन समाज के पदाधिकारियों ने अभियान से जुड़ी महिलाओं के प्रयासों की सराहना की।
प्रतियोगिता में प्रथम चल शील्ड मोहल्ला दीनानाथ स्थित श्री महावीर जिनालय की संयोजिका अंजलि जैन और उनकी सहयोगी बहनों को प्रदान की गई। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, संरक्षक राकेश जैन, मंत्री संजीव जैन तथा कोषाध्यक्ष अरुण कुमार जैन ने उन्हें सम्मानित किया।
द्वितीय चल शील्ड अहोभाग्य तीर्थ जैन बाग की संयोजिकाओं सुमन जैन और सरिता जैन को, तृतीय चल शील्ड जानकी धाम की संगीता जैन तथा चतुर्थ चल शील्ड पैरामाउंट की आंचल जैन को प्रदान की गई। इसके अलावा शोरूमपान से रीता जैन, बदनपुरी से सीमा जैन, शैफाली जैन, साधना जैन, मीतू जैन और मधु जैन सहित अन्य संयोजिकाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल 10 चल शील्ड प्रदान की गईं। सभी 25 दिगंबर जैन मंदिरों की संयोजिकाओं को अरुण कुमार जैन और महिला समाज की शिरोमणि संरक्षिका शशि जैन ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में श्रुत पंचमी पर्व पर आयोजित अखिल भारतीय जिनवाणी सुरक्षा प्रतियोगिता में सहारनपुर की उपलब्धियों की जानकारी भी दी गई। देश-विदेश की 54 संयोजिकाओं के बीच आयोजित प्रतियोगिता में पैरामाउंट की आंचल जैन ने पांचवां और मोहल्ला दीनानाथ की अंजलि जैन ने नौवां स्थान प्राप्त किया था। मुकेश कुमार जैन चैरिटेबल ट्रस्ट, मेरठ के सौजन्य से महिला समाज की अध्यक्षा डॉ. रेणु जैन, राजेश जैन और अन्य पदाधिकारियों ने दोनों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन और संरक्षक राकेश जैन ने अभियान की संस्थापिका डॉ. रेणु जैन, महामंत्री सरिता जैन तथा सभी संयोजिकाओं के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर संदीप जैन, महावीर कुमार जैन, अनिल जैन सीए, सुकुमाल चंद जैन, अशोक जैन, मनोज जैन, संजय जैन और श्रेयांस जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महिला पंचान समिति की पदाधिकारियों शोभा जैन, राधिका जैन, कल्पना जैन, अंजू जैन, संध्या जैन, प्रेरणा जैन, सीमा जैन और मोनिका जैन ने भी सहभागिता की। मां जिनवाणी की जय-जयकार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।








