सहारनपुर: मिर्जापुर पुलिस ने तीन मामलों में 10 महिलाओं समेत 16 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में मकान बंटवारे और पैसों के लेनदेन को लेकर हुए तीन विवादों में पुलिस ने 10 महिलाओं समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ शांति भंग की निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 10 महिलाओं समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराधों की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पहले मामले में ग्राम रजापुर नौगांवा में मकान के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आकर झगड़े पर उतारू थे। इस मामले में एक पक्ष की समीना पत्नी सलीम, साजदा पत्नी इसरार, वजीर पुत्र यामीन और राशिदा पत्नी वजीद निवासी समसपुर नौगांवा तथा दूसरे पक्ष की खातून पत्नी महबूब, साजिदा पुत्री महबूब और मुस्तकीम पुत्र महबूब निवासी रजापुर नौगांवा को गिरफ्तार किया गया।

दूसरे मामले में ग्राम रायपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने एक पक्ष के नूर मोहम्मद पुत्र सीदा निवासी महमूद मजरा और दूसरे पक्ष के मोहसिन पुत्र असगर निवासी रायपुर को गिरफ्तार किया।

तीसरे मामले में ग्राम ताहरपुर में बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इस संबंध में थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। पुलिस ने एक पक्ष के खुर्शीद पुत्र शकील, तौसिबा पत्नी खुर्शीद और साईस्ता पुत्री खुर्शीद तथा दूसरे पक्ष के हसीन पत्नी गुफरान, तबस्सुम पुत्री जमशैद, आशिका पुत्री शमशाद और जमशैद पुत्र शकील निवासीगण ताहरपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, तीनों मामलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कुल 16 आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी विनोद कुमार के साथ उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह, उपनिरीक्षक उस्मान और उपनिरीक्षक सोमेंद्र कुमार शामिल रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य