UP Skill Employment Zone: यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल रोजगार केंद्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार योजना शुरू की। यूपी के सभी 75 जिलों में स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन बनेंगे। सहारनपुर आईटीआई में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर प्रदेश के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सरदार वल्लभभाई पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित किए जाएंगे। पहले चरण में गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, झांसी और गौतमबुद्धनगर में केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना का विस्तार पहले प्रदेश के सभी 18 मंडल मुख्यालयों और उसके बाद प्रत्येक जनपद तक किया जाएगा। इन केंद्रों पर युवाओं का पंजीकरण, उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण तथा रोजगार की व्यवस्था एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। विदेशों में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं को संबंधित देश की भाषा और आवश्यक कौशल का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की व्यवस्था भी की जाएगी।

जनपद सहारनपुर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। आईटीआई के कर्मचारियों और प्रशिक्षार्थियों ने कार्यक्रम को देखा। इसका शुभारंभ नोडल प्रधानाचार्य रवि भूषण ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ भी दिलाई गई।

प्रधानाचार्य रवि भूषण ने योजना के उद्देश्य बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से जनपद के युवाओं को बाजार की मांग के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उनकी रोजगार क्षमता बढ़ेगी और प्रशिक्षण के बाद रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

योजना के तहत उभरते और रोजगारपरक क्षेत्रों में प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, करियर मार्गदर्शन, रोजगार मेलों और उद्योगों से संपर्क के माध्यम से रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य