Saharanpur News: सरदार पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

सहारनपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। मंडलायुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट और विकास भवन में अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ ली।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। भारतरत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंडलायुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट और विकास भवन सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई।

मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार के निर्देश पर मंडलायुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त प्रशासन भानू प्रताप यादव और अपर आयुक्त रमेश यादव ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार में सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के सिद्धांतों, आदर्शों और आचरण को निष्ठा एवं सेवाभाव के साथ जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुनील कुमार और परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रणय कृष्ण वर्मा ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने सरदार पटेल की नेतृत्व क्षमता, दक्षता और आत्मबल का उल्लेख करते हुए उनके जीवन एवं कार्यशैली से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की विविधता में एकता की नीति आज भी समाज और देशहित में महत्वपूर्ण है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में भी सरदार पटेल की जयंती मनाई गई तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान मंडलायुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट और विकास भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य