सहारनपुर में रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच अदा, अमन-चैन की मांगी दुआ

जिला अधिकारी मनीष बंसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने सुरक्षा का लिया जायजा

 

शहरी चौपाल ब्यूरो

सहारनपुर। पवित्र रमजान माह के दूसरे जुम्मे की नमाज शुक्रवार को जनपद भर की मस्जिदों में अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई। इस दौरान नमाजियों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं। नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। नगर के चैक फव्वारा स्थित प्रमुख जामा मस्जिद में नमाज के दौरान विशेष पुलिस बल तैनात रहा। मस्जिद के कारी अरशद गोरा ने नमाज अदा कराई तथा रमजान माह के महत्व और उसके आध्यात्मिक संदेश पर प्रकाश डाला। नमाज के बाद नमाजियों ने देश में शांति, सौहार्द और तरक्की की कामना की। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह स्वयं जामा मस्जिद पहुंचे। उन्होंने तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और नमाजियों से भी संवाद कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष जताया। प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई तथा प्रमुख मस्जिदों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। जनपद की अन्य मस्जिदों में भी शांतिपूर्ण माहौल में जुम्मे की नमाज अदा की गई। प्रशासन ने नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और त्यौहारों को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य