वरिष्ठ नागरिकों ने खेली फूलों की होली

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी सहारनपुर द्वारा गत् वर्षो की भांति होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन खेमका सदन में किया गया जिसमें वरिष्ठ नागरिकों ने फूलो की होली खेली तथा गले मिल कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में मण्डलायुक्त डा. रूपेश कुमार (आईएएस) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक रजिस्ट्रार शिवेन्द्र कुमार पाण्डे रहे। इस अवसर पर वैष्णवी नृत्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी जिसकी वरिष्ठ नागरिक श्राताओं द्वारा भूिर-भूरि प्रशंसा की गयी, हास्य कविताओं में धुरेन्द्र देव शर्मा तथा नरेश कुमार मस्ताना, गौकरणदत्त शर्मा ने भी कविताऐं प्रस्तुत की। इस अवसर पर मण्डलायुक्त डा. रूपेश कुमार ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक अनुभव का सागर है तथा सहारनपुर में जिस प्रकार से संस्था कार्य कर रही हैख् यह प्रशंसनीय है,। उन्होने वरिष्ठ नागरिकों से युवाओं का मार्गदर्शन करने का आवाहन किया तथा कहा कि वरिष्ठ नागरिक युवाओं के लिये सीखने का सर्वोत्तम माध्यम है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे सहायकत रजिस्ट्रार शिवेन्द्र कुमार पाण्डे ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को होली की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक किताब के उस अंतिम पृष्ठ की तरह हैं जिस पर पुस्तक की सबसे महत्वपूर्ण बात लिखि होती है। संस्थापक के. एल. अरोडा ने होली की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि संस्था पहले उत्तर प्रदेश में कार्य कर रही थी, उसके बाद संस्था ने अपना विस्तारिकरण उत्तराखण्ड में किया। वर्तमान समय में संस्था के सदस्य पूरे भारत वर्ष में फैले हुए है तथा आने वाले समय में संस्था पूरे देश में कार्य करने के लिये तैयार है। संस्था का यह प्रयास है जो वरिष्ठ नागरिकों व युवाओं के मध्य एक खाई है उसे मिटाने का काम यह संस्था करे। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सी. एम. एण्डले, अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महासचिव अनिल तलूजा, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक अजय अत्री, संचालक राकेश शर्मा, आर.पी. शर्मा, आर.के. जैन, यशपाल मलिक, संदीप गोयल, जुशील क्वात्रा, सी.पी. छाबडा, एस. पी. सिंह, सतीश कुमार शर्मा, सुरेश ग्रोवर, डा. एस. के. अग्रवाल, डा. मोहन लाल, अरूण सूरी, काली चरण वर्मा, रमेश चंद सैनी, विजय कुमार अरोडा, एस.के. लूथरा, उषा गुप्ता, सुमन बाला गुप्ता, अनुपमा महाजन, प्रेम नाथ छोकरा, महेश चंद वर्मा, सुनीता मलिक, बृजमोहन सिंघल, रामेश्वर उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य