स्वस्थ हृदय और किडनी के लिए जीवनशैली में अपनाएं ये 8 जरूरी आदतें : डॉ. संजीव मिगलानी

संतुलित जीवनशैली और नियमित जांच से हृदय, किडनी व मधुमेह जैसी बीमारियों से बचाव संभव

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव मिगलानी ने कहा कि वर्तमान समय में हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मोटापा जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इनसे बचाव के लिए संतुलित जीवनशैली अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा बेहतर स्वास्थ्य के लिए “लाइफ के आठ आवश्यक सूत्र” बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपने कार्डियो-किडनी-मेटाबोलिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है।

डॉ. मिगलानी ने कहा कि असंतुलित खान-पान, शारीरिक गतिविधि की कमी, तंबाकू का सेवन और पर्याप्त नींद न लेना कई गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। यदि लोग अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव कर लें तो हृदय, किडनी और शरीर के मेटाबोलिक सिस्टम को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ आदतों को अपनाने की अपील की।

ये हैं स्वस्थ जीवन के 8 जरूरी सूत्र

संतुलित और पौष्टिक भोजन करें

ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और कम वसा वाले भोजन को आहार में शामिल करें। अधिक नमक, चीनी और तले-भुने खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए।

रक्तचाप नियंत्रित रखें

उच्च रक्तचाप हृदय और किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए समय-समय पर रक्तचाप की जांच कराना और चिकित्सकीय सलाह का पालन करना जरूरी है।

शारीरिक रूप से सक्रिय रहें

प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम, योग या तेज चाल से चलना शरीर को सक्रिय और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

ब्लड शुगर नियंत्रित रखें

मधुमेह से बचाव के लिए संतुलित आहार और नियमित जांच जरूरी है। समय पर जांच और नियंत्रण से कई गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।

तंबाकू का सेवन छोड़ें

धूम्रपान और तंबाकू का सेवन हृदय, फेफड़ों और रक्त वाहिकाओं के लिए अत्यंत हानिकारक है। स्वस्थ जीवन के लिए तंबाकू का पूरी तरह त्याग करना आवश्यक है।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखें

शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग का प्रमुख कारण बन सकता है। संतुलित भोजन और नियमित जांच से इसे नियंत्रित रखा जा सकता है।

शरीर का वजन संतुलित रखें

मोटापा हृदय रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों का बड़ा कारण है। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से वजन नियंत्रित रखा जा सकता है।

पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण नींद लें

स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद बेहद जरूरी है। अच्छी और गहरी नींद मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभदायक होती है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य