सहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शाकंभरी क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा

निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण, चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों का लिया जायजा

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को तय कार्यक्रम के अनुसार सहारनपुर के शाकंभरी क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने नगला माफी गांव पहुंचकर विभिन्न निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया तथा सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र में चल रहे पर्यटन विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। इससे पूर्व शुक्रवार को मंडलायुक्त रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हेलीपैड से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक रही चाक-चौबंद

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए नगला माफी गांव के पास हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए अस्थायी हेलीपैड तैयार किया गया। इसके अलावा नगला माफी से भूरादेव तक सड़क मार्ग के दोनों ओर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाईकर्मियों की टीम पूरे मार्ग को साफ-सुथरा रखने में जुटी रही, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें।

75 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे विकास कार्य 

पर्यटन विभाग के अनुसार सिद्धपीठ शाकंभरी देवी क्षेत्र में लगभग 75 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें पर्यटन सुविधा केंद्र, ओपन एयर थिएटर, मल्टी लेवल कार पार्किंग, टॉयलेट ब्लॉक, पब्लिक सोवेनियर शॉप, पदयात्रा मार्ग का सुदृढ़ीकरण और प्रकाश व्यवस्था जैसे कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।
इसके अलावा सेतु निगम द्वारा भूरादेव से सिद्धपीठ तक एलिवेटेड पुल और एप्रोच रोड का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने इन सभी परियोजनाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों से उनकी प्रगति की जानकारी ली।

चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों की भी समीक्षा की। मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर चर्चा की गई।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक

मुख्यमंत्री ने शाकंभरी क्षेत्र में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति और अन्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचे और मां भगवती के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर मंत्री जसवंत सैनी, कुंवर बृजेश सिंह, विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, मुकेश चौधरी, कीरत सिंह, पूर्व विधायक नरेश सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में एडीजी भानु भास्कर, मंडलायुक्त रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य