शाकंभरी देवी मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष जोर, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। मां शाकंभरी देवी मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेले को दिव्य और भव्य बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पीए सिस्टम, शौचालय व्यवस्था, बैरीकेटिंग, साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मेले में सुरक्षा, स्वच्छता और सुव्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए कि मेले के दौरान निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा पथ प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की जाए, जिसे सीसीटीवी कैमरों से भी जोड़ा जाए।

चिकित्सा व पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान

जिलाधिकारी ने मेला परिसर में चिकित्सा सुविधाएं, मोबाइल एंबुलेंस, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत सुरक्षा और बारिश की स्थिति में चेतावनी तंत्र को भी सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, एसपी ग्रामीण सागर जैन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी बेहट मानवेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी मेला भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य