शामली में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित, डॉ. अजय वर्मा बोले—गौ सेवा से मिलती है शांति और पुण्य

शामली में आयोजित साप्ताहिक गौ सेवा कार्यक्रम में डॉ. अजय वर्मा ने कहा कि गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। कार्यक्रम में समाजसेवियों ने भाग लेकर गौ सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

अरविंद कौशिक 

शामली |  सनातन धर्म में गौ सेवा का विशेष महत्व बताया गया है और इसे पुण्य प्राप्ति का सर्वोत्तम माध्यम माना जाता है। इसी कड़ी में शामली जनपद में साप्ताहिक गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर गौ माता की सेवा की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अजय वर्मा ने कहा कि गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए गौ सेवा करना सभी देवी-देवताओं की सेवा के समान है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गौ सेवा को अत्यंत पुण्यकारी कार्य माना गया है, जिससे न केवल मन को शांति मिलती है बल्कि जीवन के कष्ट भी दूर होते हैं।

उन्होंने बताया कि गौ सेवा की इस श्रृंखला को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक लोग इस पुण्य कार्य से जुड़ सकें। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर गौ माता को चारा खिलाया और सेवा कर धर्म लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर डॉ. अजय वर्मा ने सहयोग करने वाले साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम सफल हो पाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से लायन प्रियंक गोयल और राक गोल्ड अकादमी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में लायन रुचिर संगल (सचिव), लायन तुषार धवन, लायन वैभव गुप्ता, लायन विश्वास टिहरी, लायन शिवम विश्वकर्मा, लायन भुवनेश कौशिक और लायन अमन शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी गौ सेवा में भाग लिया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य