उत्तम नामदेव बने शामली नगर पालिका के नामित सभासद, नामदेव समाज ने किया जोरदार स्वागत

शामली नगर पालिका में उत्तम नामदेव को नामित सभासद बनाए जाने पर नामदेव समाज ने जोरदार स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह में जनसेवा और विकास का संकल्प लिया गया।

अरविंद कौशिक 

शामली | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद शामली में उत्तम नामदेव को नामित सभासद बनाए जाने पर नामदेव समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर श्री नामदेव युवा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष रजनीश नामदेव के नेतृत्व में समाज के लोगों ने शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचकर नव-नामित सभासदों का जोरदार स्वागत किया।

नगर पालिका परिषद शामली में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान नामदेव समाज के लोगों ने पांचों नामित सभासदों को फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से नामित सभासद उत्तम नामदेव का स्वागत उत्साहपूर्वक किया गया।

इस मौके पर समिति अध्यक्ष रजनीश नामदेव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तम नामदेव को सभासद नामित करना पूरे नामदेव समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समाज कभी नहीं भूलेगा और इससे समाज के लोगों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

कार्यक्रम में उपस्थित नामित सभासद उत्तम नामदेव एवं अन्य सभासदों ने जनसेवा, पारदर्शिता और नगर के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे और नगर के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नामदेव समाज के लोगों ने सभी नव-नामित सभासदों के उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान कार्यक्रम में सामाजिक एकता और सहयोग का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में पवन नामदेव, शिवचरण नामदेव, अरविंद नामदेव, वंश नामदेव, कपिल नामदेव, प्रमोद नामदेव, मांगेराम नामदेव, श्रावण नामदेव, करसन नामदेव, अनुज नामदेव, रामशरण नामदेव, रूपेश नामदेव, बालिस नामदेव, संजय नामदेव, नवीन नामदेव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य