शामली में भाजपा का जश्न: बंगाल और असम की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

शामली में भाजपा जिला अध्यक्ष रामजीलाल कश्यप के नेतृत्व में बंगाल और असम की जीत पर पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया गया। ढोल-नगाड़ों और मिठाई वितरण के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

शामली। पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर शामली में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह विजय देवतुल्य जनता के आशीर्वाद और पार्टी नेतृत्व की नीतियों का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए जनता का आभार व्यक्त किया।

जिला उपाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की यह जीत केवल एक चुनावी परिणाम नहीं है, बल्कि यह जनता के अटूट विश्वास, समर्पण और विकास के प्रति उनके दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं ने आमजन का भरोसा जीता है, जिसका परिणाम चुनाव में स्पष्ट रूप से देखने को मिला है।

वहीं भाजपा नेता रजनीश नामदेव ने कहा कि यह जीत लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत, नेतृत्व की दूरदर्शिता और जनता के आशीर्वाद का संगम है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा को समर्थन दिया है, वह देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रेरणा देता है।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष धनश्याम पारचा ने कहा कि पार्टी इस विश्वास को बनाए रखते हुए सेवा, सुशासन और विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यालय पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। कार्यक्रम में अनुराग शर्मा, पारस भारद्वाज, बादल गौतम, मनोज नामदेव, मनीष भटनागर, पंकज गुप्ता सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों, नेतृत्व और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा आगे भी इसी तरह जनहित में कार्य करती रहेगी और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पार्टी कार्यालय पर जश्न का माहौल देर तक बना रहा।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य