ईदुल अज़हा से पहले सहारनपुर ईदगाह में तैयारियां पूरी, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सहारनपुर में ईदुल अज़हा से पहले ईदगाह की तैयारियां पूरी, अधिकारियों ने निरीक्षण किया। नाला निर्माण पर मेयर और नगर आयुक्त का जताया आभार।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। ईदुल अज़हा को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। ईदगाह परिसर में नमाज और साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान ईदगाह मैनेजर शाहिद जुबैरी, जामा मस्जिद कला के प्रबंधक मौलवी फरीद तथा पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने ईदगाह के नवनिर्मित नाले के निर्माण पर महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि का आभार व्यक्त किया।

पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि ईदुल अज़हा के मद्देनज़र नगर निगम द्वारा क्षेत्र में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी कार्य कराए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार निगम पहले से बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि ईदगाह में नमाजियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी करा ली गई हैं।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त तथा इंस्पेक्टर कुतुबशेर ने ईदगाह पहुंचकर नमाज की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इस अवसर पर मसरूर बदर, कमाल मलिक, रिहान खान, मारूफ बदर, जाकिर, अफजल, नवाब और इरफान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य