सहारनपुर में मेधावी छात्रों का सम्मान, 21 हजार रुपये व मेडल प्रदान

सहारनपुर में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के मेधावी विद्यार्थियों को सोमवार को नवीन सभागार, कलेक्ट्रेट सहारनपुर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल तथा 21 हजार रुपये की सांकेतिक धनराशि प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह के लाइव प्रसारण से हुई। डी.डी. उत्तर प्रदेश के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर प्रसारित कार्यक्रम को मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों ने उत्साहपूर्वक देखा।

इसके बाद जिलाधिकारी की उपस्थिति में जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, नगर विधायक राजीव गुंबर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम तथा महापौर डॉ. अजय कुमार ने संयुक्त रूप से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सभी विद्यार्थियों को 21 हजार रुपये की सांकेतिक धनराशि का चेक, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया।

समारोह में विशेष रूप से हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त करने वाली आयुषी, पुत्री राजेश कुमार, निवासी कम्बोह माजरा एवं छात्रा यमुना खादर इंटर कॉलेज को सम्मानित किया गया। आयुषी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। राज्य स्तर पर सम्मानित आयुषी के बैंक खाते में एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भी मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सामूहिक फोटो और सेल्फी लेकर इस गौरवपूर्ण पल को यादगार बनाया।

समारोह के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का माहौल उत्साह, गौरव और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य