CPL 2026: दूसरे दिन शहरी चौपाल वॉरियर्स और प्रिंस कपिल चैलेंजर्स की शानदार जीत, विधायक राजीव गुंबर ने बढ़ाया उत्साह

सहारनपुर क्रिएटर प्रीमियर लीग (CPL) 2026 के दूसरे दिन शहरी चौपाल वॉरियर्स और प्रिंस कपिल चैलेंजर्स ने शानदार जीत दर्ज की। नगर विधायक राजीव गुंबर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के विकास का आधार बताया।

शहरी चौपाल ब्यूरो,

सहारनपुर। सहारनपुर क्रिएटर प्रीमियर लीग (सीपीएल)-2026 के दूसरे दिन गुरुवार को क्रिकेट प्रेमियों को दो रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। जनता रोड खुर्द स्थित चंदना इंडोर गेम्स में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और दर्शकों के उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया।


मुकाबलों का शुभारंभ नगर विधायक राजीव गुंबर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि सीपीएल जैसे आयोजन युवा प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता आने वाले वर्षों में सहारनपुर की पहचान बनेगी।


राष्ट्रगीत के बाद पहले मुकाबले में शहरी चौपाल वॉरियर्स और कैप्चरिंग किंग्स आमने-सामने हुईं। टॉस जीतकर कैप्चरिंग किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए। जवाब में शहरी चौपाल वॉरियर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 7.1 ओवर में 82 रन बनाकर आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले अक्षित मिगलानी को मैन ऑफ द मैच चुना गया और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।दूसरे मुकाबले में प्रिंस कपिल चैलेंजर्स और सिनेमैटिक सहारनपुर रॉयल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। टॉस जीतकर प्रिंस कपिल चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 135 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजों ने आकर्षक चौके-छक्कों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।


136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिनेमैटिक सहारनपुर रॉयल की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन ही बना सकी। प्रिंस कपिल चैलेंजर्स के गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शोएब को मैन ऑफ द मैच चुना गया और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आयोजक रोहन महाजन, अविरल आर्य और अर्पित मिड्ढा ने बताया कि सीपीएल-2026 का उद्देश्य शहर के युवा कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया प्रतिभाओं और खिलाड़ियों को एक साझा मंच प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और आगामी मुकाबलों में भी रोमांच का सिलसिला जारी रहेगा। प्रतियोगिता का भव्य फाइनल 23 जून को खेला जाएगा।
लगातार रोमांचक मुकाबलों और बड़ी संख्या में पहुंच रहे दर्शकों के कारण सीपीएल-2026 सहारनपुर के खेल प्रेमियों और युवाओं के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य