शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े खिलाड़ियों के बीच आयोजित टेक्सटाइल्स प्रीमियर लीग (TPL) के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे दिन खेले गए तीन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए जोरदार संघर्ष किया। खेल मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात और शानदार गेंदबाजी ने प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।

तीसरे दिन के मुख्य अतिथि संभल परिवार के अध्यक्ष सुपनीत सिंह रहे। उनके साथ दलीप अरोड़ा, प्रवीण आहूजा, कपिल बत्रा, राजकुमार मक्कड़ और संजीव शर्मा और पंजाबी वेलफेयर संगठन के अध्यक्ष नीरज अरोरा , संजय खन्ना , विपिन बजाज , रोहित घई , आशु छबड़ा, सहित प्रतियोगिता में पहुंचे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं आपसी भाईचारे, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने आयोजकों द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में टेक्सटाइल्स स्ट्राइकर्स का सामना टेक्सटाइल्स ब्लास्टर्स से हुआ। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दूसरे मैच में टेक्सटाइल्स किंग्स और टेक्सटाइल्स बैरियर्स आमने-सामने रहे। किंग्स की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
दिन के तीसरे मुकाबले में टेक्सटाइल्स चैलेंजर्स ने टेक्सटाइल्स हरिकेन को रोमांचक मुकाबले में हराकर जीत हासिल की। पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह ने प्रतियोगिता का माहौल और भी जीवंत बना दिया।
आयोजक पंकज धमीजा , विवेक बजाज , हैप्पी गिरधर सागर गिरधर संयम सेठ , ईशान अरोड़ा , बताया कि लीग का उद्देश्य टेक्सटाइल कारोबार से जुड़े लोगों के बीच आपसी सौहार्द, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।








