सहारनपुर: माधो हीरोज ने जीती माधो नगर प्रीमियर लीग (एमएनपीएल) 2026 की ट्रॉफी, नितीश सड़ाना बने मैन ऑफ द मैच

सहारनपुर में आयोजित माधो नगर प्रीमियर लीग (एमएनपीएल) 2026 का खिताब माधो हीरोज ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपने नाम किया। फाइनल में माधो चैलेंजर्स को हराकर ट्रॉफी जीती, जबकि नितीश सड़ाना मैन ऑफ द मैच चुने गए।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। माधो नगर प्रीमियर लीग (एमएनपीएल) का समापन उत्साह और रोमांच के बीच हुआ। स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन बृजेश, करन एवं अमन के संयोजन में किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

पहले सेमीफाइनल में माधो हीरोज और माधो लायंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया, लेकिन बेहतर प्रदर्शन के दम पर माधो हीरोज ने फाइनल में जगह बना ली।

दूसरे सेमीफाइनल में माधो चैलेंजर्स और माधो इलेवन (एमेच्योर टीम) के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें माधो चैलेंजर्स ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट हासिल किया।

खिताबी मुकाबले में माधो हीरोज और माधो चैलेंजर्स आमने-सामने थे। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक क्षणों में माधो हीरोज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया और माधो नगर प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीत ली।

फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले नितीश सड़ाना को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मनीष गिरधर को ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बेस्ट  आल राउंडर  टूर्नामेंट टीम दीप अरोड़ा को भी पुरस्कृत किया गया । विजेता टीम माधो हीरोज को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता माधो चैलेंजर्स के खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन किया गया।

आयोजकों बृजेश, करन एवं अमन ने सभी खिलाड़ियों, सहयोगियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रतियोगिता को और अधिक भव्य स्तर पर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य