Saharanpur News: 1284 CCTV कैमरों से कांवड़ यात्रा की निगरानी, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था

कांवड़ यात्रा-2026 के लिए 1284 CCTV कैमरों, 41 अस्थायी चौकियों, 15 वॉच टावर और दो कंट्रोल रूम से हाईटेक निगरानी की जा रही है।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर,। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुगम बनाने के लिए सहारनपुर में पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। तीन प्रमुख कांवड़ मार्गों को 11 जोन, 23 सेक्टर और 52 सब-सेक्टर में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। प्रमुख स्थानों पर 41 अस्थायी पुलिस चौकियां, 27 बैरियर, 32 पिकेट और 15 वॉच टावर लगाए गए हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान हाईटेक निगरानी पर विशेष जोर दिया गया है। जनपद के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ कांवड़ मार्गों पर 1284 सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। दो मॉडर्न कंट्रोल रूम में 37 एलईडी स्क्रीन के माध्यम से गतिविधियों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अव्यवस्था अथवा आपात स्थिति की सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस टीम को तत्काल सक्रिय किया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सहायता और सुरक्षा के लिए तीन खोया-पाया केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा चार क्यूआरटी, 93 मोटरसाइकिल दस्ते, छह एंटी थेफ्ट टीम और 12 हिट टीमों को तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पांच क्रेन की व्यवस्था की गई है, जबकि आपात स्थिति से निपटने के लिए दस स्थानों पर फायर टेंडर तैनात किए गए हैं।

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में तीन अपर पुलिस अधीक्षक, 11 पुलिस उपाधीक्षक, 70 निरीक्षक, 344 उपनिरीक्षक, 516 मुख्य आरक्षी और 1524 आरक्षी लगाए गए हैं। इसके अलावा चार कंपनी एपीएसी और चार कंपनी पीएसी का भी व्यवस्थापन किया गया है।

यातायात व्यवस्था के तहत दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ यात्रा पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। हाईवे के प्रवेश और निकास के आठ प्रमुख बिंदुओं पर पुलिस बल तैनात कर निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस एवं प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित रूट और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

अधिकारियों के निर्देश पर पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और पर्याप्त पुलिस बल के समन्वय से सहारनपुर में चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है, ताकि शिवभक्त सुरक्षित और सुगम तरीके से अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य