Saharanpur News: कलेक्ट्रेट में डीएम ने तिरंगे के साथ ली सेल्फी, हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी की अपील

कलेक्ट्रेट में डीएम अरविंद कुमार चौहान ने तिरंगे के साथ सेल्फी ली। जनपदवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने और सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड करने की अपील की गई।

सहारनपुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आईटीसी मिशन सुनहरा कल की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने तिरंगे के साथ सेल्फी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि सभी को देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने के साथ भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों का सम्मान करना और एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना भी राष्ट्रसेवा का हिस्सा है।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर harghartiranga.com पर अपलोड करें। वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। जिलाधिकारी ने समाजसेवियों और सामाजिक संस्थाओं सहित सभी जनपदवासियों से अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने भी 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जनपदवासियों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मान और गरिमा के साथ फहराने की अपील की।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य