Saharanpur News: 14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा रैली, राजकीय इंटर कॉलेज में लगेगी विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी

14 अगस्त को मंडलायुक्त कार्यालय से राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट तक तिरंगा रैली निकलेगी। यहां विभाजन विभीषिका से जुड़े अभिलेखों की प्रदर्शनी और विस्थापित परिवारों का सम्मान होगा।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सहारनपुर में 14 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रमों को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने बताया कि 14 अगस्त को सुबह 10 बजे मंडलायुक्त कार्यालय से राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट तक तिरंगा रैली निकाली जाएगी। रैली में विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों की सहभागिता रहेगी। इसी दौरान तिरंगा महोत्सव के तहत स्वयं सहायता समूहों, उद्योग विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों की ओर से विभिन्न स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

इसके बाद सुबह 11 बजे राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट में विभाजन विभीषिका से संबंधित अभिलेखों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान घटित घटनाओं और विस्थापन से जुड़े इतिहास को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में विभाजन की त्रासदी झेलने वाले विस्थापित परिवारों के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। इस दौरान विभाजन के समय अपनी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही विस्थापित परिवारों के सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम निर्धारित समय और जिम्मेदारी के अनुसार पूरे किए जाएं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, पीडीडीआरडीए प्रणय कृष्ण, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल, जिला सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य