Saharanpur News: मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत चित्रकला-स्लोगन प्रतियोगिता

मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा और नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के तहत चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कुलपति प्रोफेसर विमला वाई के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को ‘हर घर तिरंगा’, ‘नशा मुक्ति’ और ‘हरियाली तीज’ विषय दिए गए। प्रतिभागियों ने रंगों और कल्पनाशीलता के माध्यम से देशप्रेम, नशे के दुष्प्रभाव, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए।

‘हर घर तिरंगा’ विषय की चित्रकला प्रतियोगिता में रोहिणी ने प्रथम, सौरभ ने द्वितीय और शबनम ने तृतीय स्थान हासिल किया। ‘नशा मुक्ति’ विषय में हरिओम प्रथम, अक्षम द्वितीय और काजल तृतीय रहीं। वहीं ‘हरियाली तीज’ विषय में खुशी त्यागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

स्लोगन प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने प्रभावशाली संदेशों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। ‘हर घर तिरंगा’ विषय में अंशु आर्य प्रथम, मनीष द्वितीय और नरेश तृतीय रहे। ‘नशा मुक्ति’ विषय में सुरभि त्यागी ने प्रथम, सीमा ने द्वितीय और शिव अल्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की रचनाओं में राष्ट्रप्रेम के साथ सामाजिक जागरूकता की झलक देखने को मिली। शिक्षकों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करती हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समन्वयक प्रो. विनोद कुमार सहित प्रोफेसर, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य