सहारनपुर: थाना प्रभारी की कार्यशैली से नाराज परिजन, 10 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं; बिहारीगढ़ थाने पर धरना

सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज न होने से मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों में नाराजगी, 10 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर थाने में धरना शुरू किया।

विमल शर्मा 

बिहारीगढ़। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बादशाहपुर निवासी प्राइवेट पशु चिकित्सक राजवीर सैनी की रहस्यमयी मौत के 10 दिन बीत गए बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया तो आज बुधवार को रस्म पगड़ी में आए रिश्तेदार और परिजन बिहारीगढ़ थाने पहुंचे। इस दौरान परिजनों की मांग पर थाना प्रभारी निरीक्षक बिहारीगढ़ ने मुकदमा दर्ज करने से साफ इन्कार किया तो थाने में मौजूद परिजन और रिश्तेदार धरने पर बैठ गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह को इस बात का पता चला तो वह इन धरनारत लोगों से मिलने पहुंचे। पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिजनों सहित सभी रिश्तेदारो की मांग थी कि जब तक मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन नहीं दिया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान सोशल मीडिया पर थाने में धरने की खबर चली तो पुलिस के हाथ पांव फूल गए और पुलिस तुरंत बैक फुट पर आ गई । पिछले करीब 10 दिनों से मृतक राजबीर सैनी के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं करने की बात पर अड़े रहे थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने धरने पर बैठे हुए लोगों से पांच जिम्मेदार लोगों को अपने ऑफिस में बुलाया और 2 घंटे में मुकदमा दर्ज कर करने का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करने की बात रखी। इस दौरान बड़ी संख्या में मृतक राजबीर सैनी के परिजन और रिश्तेदार थाने में मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य