Saharanpur News: नानौता में विवाहिता से मारपीट का आरोप, देवर पर अश्लील हरकत के प्रयास का आरोप

नानौता के मोहल्ला छत्ता में विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। देवर पर अश्लील हरकत के प्रयास का भी आरोप है। पुलिस ने जांच शुरू की।

फैय्याज अली आब्दी 

नानौता, सहारनपुर। नगर के मोहल्ला छत्ता में विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर बेटी को घर से निकालने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में देवर पर भी विवाहिता को कमरे में खींचकर अश्लील हरकत करने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम उमरपुर निवासी दिलशाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब 18 माह पूर्व उन्होंने अपनी बेटी का विवाह नानौता के मोहल्ला छत्ता निवासी युवक के साथ किया था। विवाह के दौरान उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को परेशान करने लगे।

पीड़िता के पिता के अनुसार शुक्रवार को उनकी बेटी ने फोन कर बताया कि ससुराल में उसके साथ मारपीट की गई है और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया है। आरोप है कि पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। वहीं विवाहिता ने अपने देवर पर पति की गैरमौजूदगी में उसे कमरे में खींचकर अश्लील हरकत करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। विवाहिता के विरोध करने पर मामले को दबाने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया गया है।

पीड़िता ने घटना की सूचना डायल-112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने लेकर आई। जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ मारपीट के कारण उसे चोटें आई हैं।

पीड़िता के पिता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा उनकी बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य