Saharanpur News: नानौता में ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

नानौता में ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकली। सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारों से नगर गूंज उठा।

फैय्याज अली आब्दी 

नानौता, सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नानौता में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देवबंद रोड स्थित ब्लॉक परिसर से शुरू हुई यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा ने किया। यात्रा में नगर एवं क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संजय चौक पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस ब्लॉक परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए प्रत्येक नागरिक को देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

तिरंगा यात्रा में ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारी, ग्राम प्रधान, सभासद, व्यापारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। पूरे नगर में उत्सव और देशभक्ति का माहौल नजर आया।

यात्रा में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, संजय राणा खुडाना, वेदप्रकाश, डायरेक्टर संजयवीर राणा, खुशीराम कश्यप, उदयवीर राणा, डॉ. एनसी शर्मा, रामपाल प्रधान, सतीश कुमार, कुलदीप चेयरमैन, जगबीर फौजी, विक्रांत राणा, शालू प्रधान, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य