Saharanpur News: बड़गांव में मिट्टी की ढांग धंसने से दो की मौत, 12 साल का बालक भी शामिल

बड़गांव के ग्राम चिराऊ में ट्यूबवेल पर काम के दौरान मिट्टी की ढांग धंसने से दो लोग दब गए। रेस्क्यू के बाद अस्पताल में दोनों को मृत घोषित किया गया। मृतकों में 12 वर्षीय बालक भी शामिल है।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। थाना बड़गांव क्षेत्र के ग्राम चिराऊ में 15 अगस्त को दर्दनाक हादसा हो गया। ट्यूबवेल पर काम करने के दौरान अचानक मिट्टी की ढांग धंस गई, जिसकी चपेट में आकर दो लोग दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, मिट्टी में दबे दोनों लोगों को काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में एक व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष और दूसरे की उम्र करीब 12 वर्ष बताई गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की परिस्थितियों को लेकर आवश्यक जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी देवबंद की ओर से भी जानकारी दी गई है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य