Saharanpur News: रामरति एजुकेशन कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, राजकमल सक्सेना ने फहराया तिरंगा

रामपुर मनिहारान के रामरति एजुकेशन कॉम्प्लेक्स में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। राजकमल सक्सेना ने ध्वजारोहण किया, विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

रामपुर मनिहारान। रामपुर मनिहारान स्थित प्रसिद्ध शिक्षण संस्था रामरति एजुकेशन कॉम्प्लेक्स में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की प्रेसीडेंट श्रीमती राजकमल सक्सेना ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम में हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल एवं बिल क्लिंटन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों को याद करते हुए राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।

इस अवसर पर राजकमल सक्सेना ने कहा कि आजादी से बढ़कर और कोई चीज नहीं है। देश को स्वतंत्र कराने के लिए लाखों भारतीयों ने अपना जीवन बलिदान किया। उनके त्याग और बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि राष्ट्र है तो हम हैं।

डॉ. सनीश वीएम और श्रीमती वीनू शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देशभक्ति तथा नागरिकों के कर्तव्यों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सतीश वासुदेवा, सुभाष कटवाल, प्रदीप चौधरी सहित संस्था का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य