Saharanpur News: बिहारीगढ़ पुलिस ने रंगदारी के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर के बिहारीगढ़ में पुलिस ने रंगदारी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर सोशल मीडिया पर एडिटेड तस्वीरें वायरल करने, धमकी देने और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है।

विमल शर्मा 

बिहारीगढ़। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने रंगदारी के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर सोशल मीडिया के जरिए आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने, जान से मारने की धमकी देने और पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, सतपुरा निवासी सहबान पुत्र मोहम्मद इमरान ने थाना बिहारीगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गांव निवासी मनव्वर पुत्र अनवर ने सहबान के पुत्र सलमान की तस्वीरों को एडिट कर पुलिस की वर्दी में दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसके साथ ही सलमान को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी खुद को पत्रकार बताकर पुलिस कार्रवाई का दबाव बना रहा था और इसी के जरिए एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित मुख्य आरोपी मनव्वर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई नियमानुसार जारी है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य