गंगोह में हरियाली तीज पर सोलह श्रृंगार में सजीं महिलाएं, झूलों और गीत-संगीत से गूंजा सावन

इनर व्हील क्लब समेत विभिन्न आयोजनों में महिलाओं ने लिया तीजोत्सव का आनंद, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

श्रवण शर्मा 

गंगोह। नगर में हरियाली तीज का पइनरर्व महिलाओं ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। विभिन्न स्थानों पर तीजोत्सव के आयोजन हुए, जिनमें महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर भाग लिया। कार्यक्रमों में झूले, सावन के लोकगीत, नृत्य, अंताक्षरी और मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इनर व्हील क्लब गंगोह की ओर से आयोजित तीज कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. निर्मल जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्लब की सदस्याएं सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक परिधान में कार्यक्रम में शामिल हुईं। महिलाओं ने झूलों का आनंद लेने के साथ सावन के मधुर गीत गाए। कार्यक्रम में सभी सदस्यों को श्रृंगार प्रतीक भी प्रदान किए गए। स्वादिष्ट व्यंजनों ने भी आयोजन का आकर्षण बढ़ाया।

मनोरंजक प्रतियोगिताओं में सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनटाइम पुरस्कार नमिता सिंघल को प्रदान किया गया, जबकि वन मिनट गेम में प्रथम पुरस्कार डॉ. निर्मल जैन ने हासिल किया। सावन गीतों का आयोजन नीरा शर्मा ने कराया। अंताक्षरी समेत अन्य गतिविधियों में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

क्लब अध्यक्ष डॉ. निर्मल जैन ने कार्यक्रम की संयोजक सोनिका तायल को सफल आयोजन के लिए प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नेहा गोयल, अनुराधा शर्मा, निशा गुप्ता, रीना गर्ग, डॉ. वीणा सैनी, बिंदु अरोड़ा, निधि जैन, पूजा गोयल, नेहा जैन, मधु सिंघल, शगुन, कनिका, दिया, नमिता गुप्ता सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।

वहीं रामबाग कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा के आवास पर भी तीजोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड समिति की अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने महिलाओं का स्वागत कर किया। यहां आयोजित सरप्राइज गेम में आयुषी गोयल और मनी गर्ग विजेता रहीं। वन मिनट गेम में आयुषी शर्मा ने बाजी मारी। समय की पाबंदी और सक्रिय सहभागिता के लिए सोनिया मित्तल को इनटाइम अवार्ड से सम्मानित किया गया।

तीजोत्सव के दौरान महिलाओं ने सावन और तीज से जुड़े पारंपरिक लोकगीत प्रस्तुत किए। ढोलक की थाप पर महिलाओं ने नृत्य किया और झूलों का आनंद लिया। हंसी-खुशी, गीत-संगीत और मनोरंजक गतिविधियों से माहौल पूरी तरह सावन के रंग में रंगा नजर आया। आयोजन में मनी गर्ग, मीनू, आयुषी शर्मा, आयुषी, श्वेता, अनिता, मोनिका गर्ग, सोनिया, रचना सैनी और स्वाति सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य