शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) की एनपीएम बैठक में मंडल मंत्री अंबाला मंडल एवं सहायक राष्ट्रीय महामंत्री मनमीत सिंह के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में विभिन्न स्टेशनों एवं विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण कराया गया।
मनमीत सिंह के प्रयासों से डिप्टी सीटीआई अंबाला तुषार वर्मा को 1,87,560 रुपये का एरियर दिलाया गया। वहीं बलदेव सिंह, उप स्टेशन अधीक्षक मलोट को 11,869 रुपये, पारस शर्मा, जूनियर इंजीनियर को रुका हुआ 17,820 रुपये यात्रा भत्ता, नरेश कुमार, सीनियर टर्नर बीसीएन अंबाला को 67,500 रुपये ट्यूशन फीस तथा सुभाष चंद्र, एसएस खाना आलमपुरा यार्ड को 1,21,098 रुपये सेवा पुरस्कार दिलाया गया।
यूनियन पदाधिकारियों के अनुसार इन मामलों के माध्यम से कर्मचारियों को लाखों रुपये का आर्थिक लाभ मिला। इसके अलावा सहारनपुर, खाना आलमपुरा यार्ड, सरहिंद, धूरी, अबोहर, बठिंडा, मलोट, चंडीगढ़ सहित विभिन्न स्टेशनों के रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं का भी निस्तारण कराया गया।
बैठक में नीतीश शर्मा, अजय कुमार बिरला, वेद पहलवान, जयंत शर्मा, संजीव चौहान, उपेंद्र गुप्ता, राजेंद्र कुमार, बाबू राम, निखिल कुमार, समील दास, गुरुमुख सिंह, प्रेम कुमार, गौतम सैनी, सीके दुबे, संदीप कुमार सहित मंडल एवं शाखा यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।








