पोक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग बरामद

चिलकाना पुलिस ने सलीरी मोड़ से मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा

अमित कुमार उपाध्याय 

चिलकाना। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में चिलकाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सलीरी मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इससे पहले 15 अगस्त को नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया था।

पुलिस के मुताबिक 14 जुलाई को वादी की तहरीर पर चौरी मंडी निवासी अंकुश पुत्र कुसुमपाल के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

पुलिस ने नाबालिग को बरामद करने के बाद मामले की विवेचना आगे बढ़ाई, जिसमें मुकदमे में पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी अंकुश को सलीरी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य