गैस सिलेंडर वितरण में धांधली का आरोप, भाकियू टिकैत ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गैस एजेंसी कर्मचारियों पर कालाबाजारी और उपभोक्ताओं के उत्पीड़न का आरोप, एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नागल। कस्बे की शहीद कैलाश गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर वितरण में कथित धांधली और कालाबाजारी के आरोप लगाते हुए भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी देवबंद विजय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह के निर्देश पर सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी के कुछ कर्मचारी उपभोक्ताओं को नियमानुसार सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा रहे हैं और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कई बार आपूर्ति निरीक्षक से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि उपभोक्ताओं को गैस बुक कराने के दो सप्ताह बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पाता, जबकि कुछ कर्मचारी कथित तौर पर अतिरिक्त रकम लेकर बाजार में सिलेंडर उपलब्ध करा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने गैस वितरण व्यवस्था की जांच कराने और उपभोक्ताओं को नियमानुसार समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की।

एसडीएम विजय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को मामले की जांच कर एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में राकेश त्यागी, अभिमन्यु वालिया, निखिल त्यागी, बिजेंदर उर्फ काला, अनिल स्वामी, रामकुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य